एनएचएम दफ्तर के बाहर 8 घन्टे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद, 108 व 102 के निकाले गए एम्बुलेंस कर्मियों की बहाली को कंपनी तैयार

शिमला
नेशनल हैल्थ मिशन दफ्तर के बाहर कम्पनी से निकाले गए 108 और 102 कर्मचारियों के द्वारा किए गए 8 घन्टे के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिर कम्पनी ने दो माह के भीतर निकाले गए कर्मचारियों की नॉकरी की बहाली पर हामी भर दी है । विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में कंपनी एन एच एम और माकपा विधायक राकेश सिंघा व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और 108-102 के संयोजक व से संयोजक प्रवीण को बैठक के लिए बुलाया गया । सांयकाल तक चली बैठक में कर्मचारियों की मांगें मानने व दो माह में नोकरी बहाली की बात कहने के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ ।
धरने में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा,सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,महासचिव प्रेम गौतम,जगत राम,रविन्द्र कुमार,सुदेशकुमारी,अजयदुलटा,कुलदीप डोगरा,संजय चौहान,कुलदीप तनवर,सत्यवान पुंडीर,जगमोहन ठाकुर,फालमा चौहान,राजेन्द्र ठाकुर,नरेंद्र कुमार,रमन थारटा, अनिलठाकुर,आशीष पंवर,बालक राम,विनोद बिरसांटा, किशोरी ढट वालिया,दलीप सिंह,सुरेंद्र बिट्टू,बलबीर पराशर,यूनियन संयोजक मनोहर लाल,सहसंयोजक प्रवीण कुमार,विजय शर्मा,दीपक कुमार,राजेश चंदेल,मुनीश कुमार,रजनीश कुमार,भूपेंद्र सिंह,धीरज धीमान,अजय कुमार,संजय कुमार,धर्मवीर,संजीव खजूरिया,रंजीव कुठियाला व विवेक कश्यप आदि मौजूद रहे।