August 12, 2026

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबियत बिगड़ने के चलते मेडिकल ऑफिसर की सी एम के साथ शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक टली, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने 21 फरवरी तक हड़ताल जारी रखने का लिया फैसला

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबियत अचानक खराब हो जाने के चलते मेडिकल ऑफिसर की सी एम के साथ शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक टल गई । अब मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने भी 21 फरवरी तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है । डॉक्टर पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर नॉन प्रेक्टिस अलाउंस दिए जाने की मांग कर रहे है । अब 21 तारीक को डॉक्टर बैठक कर अपनी मांगों के समर्थन में आगे के उठाए जाने वाले कदमों पर आगामी निर्णय लेंगे।