शिमला
राजधानी शिमला के दयानंद स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने फीस जमा जमा न कर पाने की सूरत में बच्चों के रिजल्ट रोकने और बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दी जाने के आरोप लगाए है इसके साथ ही अभिभावक वर्ग ने स्कूल प्रबंधन पर सरकार की अधिसूचना को मानने से इनकार किए जाने की भी बात कही । अभिभावकों का कहना है कि वे वर्ष 2019 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार फीस देने को तैयार हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन उनकी बात नहीं मान रहा है। अभिभावक योगेश, उमेश,मनीष,रेखा,निशा, मीना के अनुसार कोरोनाकाल में जब स्कूल ही नहीं लगा तो वे फीस क्यों दें ।
उधर मामले पर दयानंद पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने कहा कि “सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।फीस न चुकाने के मामले को लेकर कुछ पेरेंट्स उनसे मिले थे उनसे कोरोना के कारण स्कूल के खर्चों से संबंधित चर्चा की गई है व 2021 कि शेष फीस को जमा करने का समय दिया है। स्कूल के अधिकतर पेरेंट्स ने फीस चुकता कर दी है, अब स्कूल अन्य अभिभावकों के साथ पक्षपात नहीं कर सकता ।”

More Stories
शिक्षा नीति में बदलाव की ओर हिमाचल सरकार,अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर
स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें उपायुक्त : मुख्यमंत्री
सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडर, ममलीग उप-तहसील बनेगी तहसील: मुख्यमंत्री