August 13, 2026

तेजतर्रार एस.एस.जोगटा आप को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

शिमला
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता एस एस जोगटा ने सात अन्य पदाधिकारियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंगलवार को शिमला स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष जोगटा के अलावा पूनम शर्मा, पीसी शर्मा, रिकी कुकरेजा, मीरा ठाकुर,अजय कुमार,गीतांजलि,मुकेश कुमार ने कॉंग्रेस का दामन थाम लिया ।