August 13, 2026

जनसभाओं में प्रत्याशी घोषित करने वाले कांग्रेस नेताओं से प्रतिभा सिंह नाराज़ कहा टिकट तय करना हाईकमान का काम

शिमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के जनसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मंगलवार को प्रतिभा सिंह ने कहा कि टिकट तय करना हाईकमान का काम है नेता ऐसा न करें ।
मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पवन काजल और लखविंद्र राणा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कभी कांग्रेस में रहे ये दोनों नेता मौकापरस्त निकले । लेकिन अब कांग्रेस छोड़ कर कोई भी भाजपा में नहीं जाने वाला।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनावों के लिए तैयार है।