शिमला
राजधानी के हीरानगर क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से एक बढ़ी चट्टान घर के पास आ गिरि । चट्टान के गिरने से ज़ोर के धमाके ने घर की नींव तक को हिला डाला । इस इमारत में करीब 15 परिवार रह रहे हैं । बीते 2 दिन से राजधानी में बारिश का दौर जारी है ।गौरतलब है कि जहां से ये चट्टान टूट कर आई है उस पहाड़ी पर बने आई.पी.एच विभाग के पानी के टैंक को भी खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं आस पास की लगती इमारतें भी और बिजली विभाग के खंबे भी अब खतरे की जद में आ गए हैं ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट