September 27, 2026

हरेंद्र मेहता के सर सजा IGMC कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष का ताज, कल्पना को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान

शिमला

इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल में कुछ विवादों के बीच शनिवार को IGMC कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया।

चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह गुंटा व उपचुनाव अधिकारी भुवनेश की देखरेख में हरेंद्र मेहता को सर्वसम्मति से IGMC कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुना गया जबकि कल्पना रचियक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान मिली।जबकि महासचिव हनीश ठाकुर और रंजीत सिंह संयुक्त सचिव व अरविंद पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया ।

उधर वर्तमान कार्यकारिणी ने जनरल बॉडी मीटिंग के बगैर पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाए जाने की बात कही।

IGMC कर्मचारी संघ के नवनियुक्त प्रधान हरिंदर मेहता ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी द्वारा IGMC व डेंटल कर्मचारियों की मांगों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नए पदाधिकारियों ने IGMC प्राचार्य डॉ सीता ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की ।