September 24, 2026

श्याम सरन नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने जताया दुःख

शिमला
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी के निधन की खबर पर नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।