August 11, 2026

शिमला में फिर तेंदुए का आंतक, जाखू फाइव बैंच के समीप युवक पर किया हमला

शिमला
राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र के फाइव बेंच के पास एक युवक पर तेंदुएँ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए से दो चार हुए विजय थापा के मुताबिक जब वह रात ग्यारह बजे होटल में काम करने के बाद घर लौट रहा था तो अंधेरे में उसके ऊपर तेंदुएँ ने हमला कर दिया वह किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भाग गया । घटना के दौरान तेंदुएँ के हमले से हाथ में लगी है। यहां बता दें आईजीएमसी में ईलाज के बाद विजय थापा को छुट्टी दे दी गई है।