शिमला
राजधानी शिमला के मॉल रोड के समीप एक बार फिर आगजनी की घटना हुई है घटना में दुकान के जूते जल गए हैं घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है ।
रात समय करीब 3:15 पर शेरे पंजाब के पास राजा ज्ञान नाथ भवन 7 इलेवन मार्केट लोअर बाजार शिमला की पहली मंजिल जिसमें वुडलैंड का स्टोर है उसमें आगजनी हुई ।
आग में करीब दो लाख के नुकसान हुआ । फायर ब्रिगेड के माल रोड के 2 टेंडर मौके पर पहुंचे ।बालूगंज तथा छोटा शिमला से भी फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे ।
फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग को बुझा लिया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, केवल माली नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन सम्बंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। रात को जब आग जनि की घटना हुई लोग सो रहे थे तभी स्थानीय लोगो को जब आग लगने का पता लगा तो मामले की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी ,मौके पर पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट