September 26, 2026

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक किया व्यक्त

शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अमर सिंह चौहान शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में लम्बे समय से उपचाराधीन थे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।