August 12, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षक पायलट के निधन पर शोक किया व्यक्त

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला में गत शनिवार को हुए चार्टर प्लेन दुर्घटना में चंबा जिला के बनीखेत की पंचायत पुखरी से संबंध रखने वाले प्रशिक्षक पायलट मोहित ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।