September 26, 2026

भाजपा वोटिंग से करेगी कैंडिडेट चयन, कार्यकर्ता मतदान के माध्यम से पार्टी को दे रहे अपनी राय

शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की हिमाचल में आम चुनावों की घोषणा हो चुकी है।
भाजपा जल्द अपने प्रत्याशी तय करने जा रही है, भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन आधारित राजनीतिक दल है और हम लोकतंत्र में विश्वास रखते है।

इस बार प्रत्याशीयो के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओ से राय एकत्रित कर रही है , इसी कड़ी में आज सभी चार संसदीय क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जिला बैठकों का आयोजन किया गया है।
इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल के पदाधिकारी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मोर्चे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्रियों और पंचायती राज संस्थानों में जीते प्रतियाशियों ने भाग लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मतदान के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी राय पार्टी को दे रहे है।
इस राय का समावेश संसदीय क्षेत्र वश किया जा रहा है और इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के राय से होगा , सबको साथ लेकर सबके विश्वास से इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से दुबारा हिमाचल में सरकार बनाएगी ।