पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मास्क लगाना नहीं आवश्यक : केंद्र सरकार

दिल्ली
भारत केंद्र सरकार ने कोरोना प्रबंधन के लिए अठारह वर्ष से कम उम्र के किशोरों और बच्चों को मद्देनजर रखते हुए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं । इस संबंध में सरकार के अनुसार पांच वर्ष तक के बच्चों को मास्क नहीं लगाना चाहिए ।
सरकार के दिशानिर्देशानुसार 6 से 11 वर्ष के बच्चे भी अभिभावकों की देख-रेख में आवश्यकतानुसार मास्क पहन सकते हैं। वहीं 12 वर्ष और उससे ऊपर के किशोर , वयस्कों की तरह मास्क पहन सकते है। संक्रमण की गंभीरता व स्टेरॉयड के इस्तेमाल के बावजूद 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को एंटीवायरल और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी नहीं दिया जाना चाहिए ।