August 11, 2026

पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के बारे में लोगों को जागरूक करना आवश्यक : उपायुक्त

शिमला
उपायुक्त शिमला ने आज शिमला एसपीसीए के पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि संस्था द्वारा शिमला शहर तथा जिला के अन्य क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन करना आवश्यक है, जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के बारे में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है इसलिए शिविरों का आयोजन कर तथा स्थानीय पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधानों एवं महिला मंडलों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को विस्तृत जानकारी देना आवश्यक है।
उपायुक्त ने संस्था के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वे अपनी हेल्पलाइन को आवश्य बनाएं जिससे लोगों को संस्था के साथ शहर तथा जिला के अन्य क्षेत्रों में जानवरों के इलाज करवाने हेतु हेल्पलाइन द्वारा अवगत करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि एसपीसीए संस्था जो कई वर्षों से निष्क्रिय चल रही थी इस संस्था में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना आवश्यक है जिससे एसपीसीए द्वारा शिमला तथा अन्य क्षेत्रों में अपने कार्य को सफलता से पूर्ण कर सके ।