August 11, 2026

आइस हॉकी एसोसिएशन ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात

शिमला

लाहौल- स्पीति आइस हॉकी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां राजस्व, उद्यानिकी एवं आदिवासी विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को अवगत कराया कि भारतीय आइस हॉकी संघ द्वारा लेह- लद्दाख में आयोजित राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2023 में अंडर-18 बालक एवं वरिष्ठ महिला वर्ग में राज्य की आइस हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते हैं।

राजस्व मंत्री ने एसोसिएशन को बधाई देते हुए दोनों टीमों को अपने विवेकाधीन कोष से एक- एक लाख रुपये देने की घोषणा की

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उभरते हुए खिलाड़ियों को सरकार की ओर से बेहतरीन सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।