August 11, 2026

अविनाश राय खन्ना ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर पहुंचकर शोक किया व्यक्त

ऊना

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के पिताजी ज्योति प्रकाश शर्मा (87) के निधन पर उनके घर जाकर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रवीण शर्मा के पिताजी लम्बे समय से बीमार थे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी उपस्थित रहे।