September 27, 2026

अर्की में बनाएंगे खेल स्टेडियम, जगह की तलाश फाइनल होना बाकी विधायक संजय अवस्थी के सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने दी जानकारी

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शनिवार को अर्की के विधायक संजय अवस्थी द्वारा खेल मंत्री राकेश पठानिया से अर्की में खेल सुविधाओं पर सरकारी प्रयास पर पूछे गए सवाल के जवाब में खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में जगह की उपलब्धता हो जाते ही खेल स्टेडियम का निर्माण किए जाने की योजना है। पठानिया ने कहा कि जमीन की उपयोगिता को देखकर काम किया जाएगा । नहर पंचायत की ओर से 45 बीघा जमीन के भेजे गए प्रस्ताव को जांचने के लिए विभागीय अधिकारियों को जल्द हो मौके पर भेजा जाएगा।