September 26, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने दुबई में जीते चार रजत पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर को दुबई में आयोजित स्पर्धा में चार रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा आंचल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण हिमाचल को गर्व है।