September 25, 2026

JOA IT, JBT, PTI, NTT आदि की भर्ती सम्बन्धी विषयों का समाधान शीघ्र निकाला जाएगा : मुख्यमंत्री

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार JOA IT, JBT, PTI, NTT आदि की भर्ती सम्बन्धी विषयों का समाधान शीघ्र निकाला जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार करूणामूलक आधार पर होने वाली भर्तियों पर भी विशेष बल देगी। मुख्यमंत्री ने इन सभी विषयों को लेकर आज आयोजित बैठक में सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। राज्य सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।