मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शहीद कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कांगड़ा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लांस नायक विवेक कुमार तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है।