September 26, 2026

रह-रहकर सता रहा तेंदुए का ख़ौफ़, शिमला के डाउनडेल जंगल में मिले मांस के टुकड़े से मची सनसनी

शिमला
राजधानी के डाउनडेल क्षेत्र में रविवार को जंगल में चूल्हे के लिए लकड़ी इकट्ठी करने पहुंचे स्थानीय निवासी सुनील सैनी को बस्ती के साथ लगते जंगल में मांस का एक ताजा टुकड़ा दिखाई दिया, जहां ये टुकड़ा मिला हुआ पाया गया उसके आस पास प्रत्यक्ष दर्शी सुनील द्वारा तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे जाने का दावा किया जा रहा है । प्रारंभिक तौर पर 2 से तीन दिन पुराने किसी जानवर के लग रहे इस मांस के टुकड़े ने इलाके में तेंदुए की मौजूदगी का एहसास करा दिया है ।
जंगल में मांस का टुकड़ा पाए जाने के बाद अब क्षेत्रवासियों को एक बार फिर तेंदुए का ख़ौफ़ सताने लगा है, डाउनडेल जंगल में मिले मांस के टुकड़े से इलाके में सनसनी मच उठी है ।