शिमला
संसदीय क्षेत्र शिमला में एनपीएस कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के मंगलवार को 25 दिन पूरे हो गए हैं। मंगलवार को क्रमिक अनशन में जिला सिरमौर के अंशनकर्ताओं ने भाग लिया । इस दौरान क्रमिक अनशन में राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा जिन्होंने 3 मार्च को जोईया मामा के नारे लगाए थे को राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया।
उन्होंने बताया कि पिछले 25 दिनों से शिमला में क्रमिक अनशन जारी है और इसी संदर्भ में आज जिला सिरमौर से एम.के कौशल,चरण मोहिल, राजूराम, विनोद आदि उपस्थित हुए। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश के चारो संसदीय क्षेत्रों में एन.पी.एस को लेकर अनशन जारी है । सरकार को जल्द पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए ऐसा नहीं होने की स्थिति में क्रमिक अनशन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी चलाया जाएगा । अब सरकार के पास बहुत कम समय बचा है अब वर्तमान सरकार को कमेटी के परिणामों के इंतजार की जगह पेंशन बहाली की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली राज्य का मामला है ना की केंद्र का इसका खुलासा भारत सरकार से प्राप्त आरटीआई से हो चुका है । अब कर्मचारी वर्तमान सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की आस लगाए बैठे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार समय रहते पेंशन बहाल करेगी ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट