August 10, 2026

25 दिसंबर अटल जी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में लगेंगी प्रदर्शनियां : नंदा

शिमला

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन एवं सुशासन दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रदर्शनियों का आयोजन करेगी। जिसके अंतर्गत भाजपा शिमला जिला द्वारा रिज पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इससे पूर्व, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रिज मैदान पर प्रातः 9 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांली अर्पित करेंगे। नंदा ने बताया कि 9 बजे पुष्पांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शनी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी का पूरा विवरण दिया जाएगा जैसे अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन वृत्त 1924 में उनका ग्वालियर, म.प्र में साधारण परिवार में जन्म, 1935 में गोरखी विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा 1947 में 23 वर्ष की आयु में पूर्णकालिक प्रचारक बने, 1951 में अटल जी ने श्यामा प्रसाद मुकर्जी के साथ भारतीय जनसंघ की स्थापना, 1957- बलरामपुर, यूपी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, 1975 में आपातकाल के विटीय के टोटरान अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हुए, 1977 में उन्हें ने भारत के विदेश मंत्री के तोट पर शपथ ली, वह 1992 में पद्म विभूषण ने सम्मानित हुए, 1996 में उन्होंने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत का अदम्य साहस दिखाया, 1999 में पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दी, 2015 में अटल जी को भारत रत्न से सम्मानित किए गए और 2018 में लंबी बीमारी के बाद उनका देहावसान हो गया।
कर्ण नंदा ने बताया कि प्रदर्शनी में उनकी कविताओं को भी याद लिया जाएगा जैसे हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा गीत नया गाता हूँ। उनके राजनीतिक जीवन का विश्लेषण भी दिखाया जाएगा 1966 में दिल्ली के चांदनी चौक में जामा मस्जिद के पास जनसंघ कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए उनके चित्र, 7 सितंबर, 1968 जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में पहला भाषण, इंदौर में देते हुए चित्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ भी चित्र। कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रदर्शनी एक स्वर्णिम प्रदर्शनी होगी।