September 25, 2026

रथ पर आएंगे अनुराग ठाकुर, सोलन स्वागत के लिए तैयार : संजीव कटवाल

सोलन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र मंत्री बनने के बाद 5 दिन के प्रवास पर पहली बार हिमाचल आ रहे है। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर ज़िला के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ द्वारा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा। कटवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अनुराग ठाकुर का हिमाचल भवन में स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री राजीव सैजल केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का परवाणू में स्वागत करेंगे जिसके बाद अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
कटवाल ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में अनुराग ठाकुर रथ पर आएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के स्वागत हेतु अद्भुत जोश देखने को मिला। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन शर्मा, भरत सैनी उपस्थित रहे।