शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की व सभी अधिकारियों को कोविड-19 जांच बढ़ाने, समूहों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और महामारी की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश की जयराम सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठा रही है।
इसी दृष्टि से जयराम सरकार ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत राज्य में मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थानों को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखे जाने का फैसला लिया है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन