September 25, 2026

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

मनाली
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मनाली प्रवास पर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली से श्रद्धेय अटल की विशेष यादें जुड़ी हैं, जिन्हें संजोने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।