August 10, 2026

महाकुम्भ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: मुख्यमंत्री

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।