August 11, 2026

बर्फ़ में स्किड होने के चलते कुफरी के गलू में एचआरटीसी बस व ट्रक में भिड़ंत, 13 घायल

शिमला
कुफरी के साथ लगते गलू में बुधवार को हरिद्वार से सराहन जा रही एचआरटीसी की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से बस में सवार 13 यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ठियोग सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया । पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस के बर्फ़ में स्किड हो जाने के चलते यह हादसा पेश आया ।