August 12, 2026

पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में शूटआउट, दो की मौत

मनाली
देवभूमि में भी अब जुर्म की घटनाएं जोर पकड़ने लगी हैं । इसी कड़ी में आज मनाली के एक होटल में शूटआउट की खबर सामने आई है । जिसमें दो की मौत होने की सूचना है । सूत्रों के अनुसार सूबे के पर्यटन स्थल मनाली के एक निजी होटल में एक होटल कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चला दी, इस सनसनीखेज वारदात में प्रेमी और पति दोनों की मौत हो गई है। जबकि महिला के बाजू में गोली लगी है। वह अस्पताल में दाखिल है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कुल्लू से पुलिस अधीक्षक भी मनाली पहुंच रहे है। डीएसपी हेमराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।