August 10, 2026

जयराम ठाकुर ने सिराज तो सुरेश कश्यप ने ठियोग में कार्यकर्ता के घर लगाई नेम प्लेट

शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा की 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सिराज विधानसभा क्षेत्र के झुंडी बूथ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह के घर जाकर उनके नाम की नेम प्लेट लगाकर भाजपा के जनसंपर्क महाभियान का शुभारंभ किया।
इसी प्रकार से पदयात्रा एवं जनसंपर्क महाभियान के तहत आज हिमाचल प्रदेश भाजपा के कर्मठ अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ठियोग मंडल के नारकंडा बूथ के पालक सुंदर सिंह नेगी के घर जाकर उनके नाम की नेम प्लेट लगाई।