September 26, 2026

जब वर्षा शालिका बना मुख्यमंत्री का जनमंच

शिमला
सादगी की मिसाल पेश करते आ रहे मुख्यमन्त्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की एक और अदा तब देखने को मिली जब शुक्रवार प्रात: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भ्रमण के दौरान कांगड़ा से आया एक नर्सरी टीचर्स का प्रतिनिधिमंडल अचानक मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी सादगी से वर्षा शालिका में बैठ कर ही उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।