August 10, 2026

चन्द्र कुमार बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ

शिमला
ज्वाली के कांग्रेस विधायक प्रो. चन्द्र कुमार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष प्रोटेम स्पीकर बने हैं। राजभवन शिमला में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । प्रो. चन्द्र कुमार विधानसभा के आगामी सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे ।