September 25, 2026

उपमुख्यमंत्री संभालेंगे एमसी चुनाव प्रचार कमेटी की कमान, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

शिमला

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर कमेटियों का गठन कर पमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एमसी चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपी है। इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है । मुख्य स्टार प्रचारकों में धनीराम शांडिल, हरीश जनारथा, विक्रमादित्य सिंह, नरेश चौहान, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, मोहनलाल ब्राक्टा शामिल हैं।

यशवंत छाजटा को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया गया है । इसके साथ ही चुनाव समन्वय समिति में भी आठ सदस्य कौल सिंह ठाकुर,रामलाल ठाकुर,आशा कुमारी,सुधीर शर्मा,कुलदीप राठौर, कुलदीप कुमार,किशोरी लाल जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन कमेटी का भी गठन कर दिया है ।

उधर कांग्रेस की नगर निगम चुनाव कमेटी से पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, पूर्व मेयर सोहन लाल, मनोज कुमार, जैनी प्रेम व शशि शेखर चीनू को इस कमेटी में जगह नहीं मिल पाई है ।