August 10, 2026

उत्साह से लबरेज़ 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाजवंती ने मतदान कर निभाया अपना फर्ज

उत्साह से लबरेज़ 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाजवंती ने मतदान कर निभाया अपना फर्ज
शिमला
देश प्रेम और कर्तव्य पालन की खुशी भी अजीब होती है। वरिष्ठ नागरिकों में इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान की आहुति डालने का उत्साह अपने चर्म पर दिखाई दिया । संसार रूपी युद्ध में कभी अपने परिवार के लिए जी जान लगा चुकी उम्र अब अपनी बूढ़ी काया के आधे हो चुके बल की स्थिति में भी देश की भलाई और समाज की उन्नति में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के जोश को आज भी ठंडा नहीं पड़ने देता। करीब 86 वसंत देख चुकी शिमला की रामनगर निवासी लाजवंती ठाकुर लोकतंत्र के इस महापर्व पर किसी को भी धूल चटाने की हिम्मत रखती हैं । शिमला शहरी क्षेत्र के 63/12 रामनगर मतदान केंद्र में वोट डालने के तुरंत बाद अपने फर्ज की अदायगी की खुशी कुछ इस अंदाज में जताते हुए 85 वर्षीय आदरणीय बुजुर्ग महिला लाजवंती ठाकुर के जज़्बे को हिमाचल सत्य न्यूज़ का सलाम।