August 12, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा लगाने में शर्म महसूस कर रही है कांग्रेस : सतपाल सत्ती

उन्ना
76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी तीर छोड़े । सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए और ये सदा याद रखना चाहिए कि तमाम विचारधाराओं की एकजुट लड़ाई से हमें ये आजादी नसीब हो पाई है । सत्ती ने कहा कि आज 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कांग्रेस तिरंगा लगाने में शर्म महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि झंडे के नाम पर वोट मांगने वाली कांग्रेस में राष्ट्रभक्ति नहीं है, कॉन्ग्रेस केवल खाओ पियो मौज करो और राज करो की नीति पर चलती है । सत्ती ने कहा कि भाजपा जहां समाज बदलना चाहती है तो वहीं कांग्रेस राज बदलना चाहती है। जबकि भाजपा ताकत नहीं रिवाज बदलना चाहती है और हिमाचल प्रदेश के अंदर दुबारा भाजपा सरकार ही आएगी ।