August 10, 2026

अटल टनल रोहतांग के उत्तरी छोर पर जाम में फंसे 100 वाहनों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मनाली की ओर सुरक्षित निकाला

लाहौल स्पीति
मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरवार को अटल टनल रोहतांग से सिस्सु,कोकसर और दालंग की ओर कुल 5640 वाहनों की आवाजाही हुई । लाहौल स्पीति में दोपहर समय 02:30 बजे ताजा हिमपात शुरु होने से सड़कों पर फिसलन बनी होने के कारण वाहनोें को तुरन्त वापिस किया गया। जिस प्रक्रिया के दौरान लगभग 100 वाहन कुल्लू पुलिस के अधिकार क्षेत्र (अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर) पर जाम लगे होने के कारण अटल टनल रोहतांग के उत्तरी छोर पर फस गये थे जिन्हे मनाली की ओर सुरक्षित निकालने में लगभग आठ घण्टे का समय लगा । वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेजने की प्रक्रिया में जिला पुलिस लाहौल स्पीति के तीन वाहनोें का प्रयोग किया गया, जिसमें थाना प्रभारी केलांग और उनकी टीम के कुल 15 जवान और स्थानीय स्वंयसेवी शामिल थे । दौराने बचाव कार्य जिला लाहौल स्पीति की पुलिस टीम को रात्रि के करी़ब 01:00 बजे गये। जिला में आने वाले दिनों मे मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी जाती है । किसी भी सम्बन्धित जानकारी के लिये निम्नलिखित दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क करके सूचना प्राप्त की जा सकती है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष- 94594 61355
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष- 89880 92298