13 अक्तूबर 2025, हिमाचल प्रदेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों में 1361 घर बनाने को मंजूरी देने पर केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सदा हिमाचल के हितों व ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखा है। हिमाचल को जब जो भी आवश्यकता पड़ी, केंद्र सरकार ने उसे पूरा करने का काम किया है। यह हर्ष का विषय है कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों में 1361 घर बनाने की मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत देवभूमि हिमाचल के शहरी निकायों में ₹34.02 करोड़ की राशि पात्रों को दी जाएगी। लाभार्थी-आधारित निर्माण घटक के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति लाभार्थी को ₹2.25 लाख रुपये दिए जाएँगे। आम व ज़रूरतमंद हिमाचलियों के हित में उठाये गये इस इस कदम के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 92364 घरों की मंज़ूरी दी है। इस मंज़ूरी से प्रदेश के लाखों लोगों के सर पर पक्की छत का सपना पूरा होगा व मौसम की मार से बचने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने हर परिवार को पक्का मकान देने की नीति के अंतर्गत देश के अन्य छोटे राज्यों में हिमाचल को प्राथमिकता देते हुए देवभूमि के लिए सबसे ज़्यादा घर मंज़ूर किए हैं”

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन