August 11, 2026

हार पर बोले जयराम जनादेश करता हूँ स्वीकार, राज बदला रिवाज नहीं मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज जारी हुए परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए और हार झेलती भाजपा का रिवाज बदलने का अरमान, अरमान ही रह गया है ।
इस हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं जनमत का सम्मान करता हूँ और हिमाचल के हित की लड़ाई के लिए हम मौजूद रहेंगे और सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि राज बदला है, रिवाज नहीं । उन्होंने कांग्रेस को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम बहुत सीटों पर बेहद कम मार्जन से हारे हैं ।

खुद रिकॉर्ड मतों से जीत कर सत्ता हारने वाले जयराम ठाकुर ने देर शाम राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री के अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।