August 11, 2026

राजनीति के धुरंधर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू ने माँ का लिया आशीर्वाद

शिमला
राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए आज बड़ा दिन था । सुक्खू ने आज शपथ ग्रहण करने के उपरांत माँ के चरणों में झुक कर नमन किया तो माँ ने भी अपने होनहार बेटे को विजयी भव: का आशीर्वाद देकर हिमाचल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए सूबे के चहुओर विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान माँ की गोद में लिपटे मुख्यमंत्री अपनी मां के आंचल में महफूज व प्रसन्नचित किसी बालक की तरह प्रतीत हो रहे थे ।