September 25, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस विभाग की 58 बुलेट मोटर साइकिल, 2 ट्रक और 1 बस को दिखाई हरी झंडी

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को प्रदेश पुलिस विभाग की 58 बुलेट मोटर साइकिल, 2 ट्रक और 1 बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निश्चित तौर पर इन वाहनों से पुलिस जवानों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस विभाग को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस विभाग को नवीनतम तकनीक व बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।