August 11, 2026

मुख्यमंत्री ने जे.पी.नड्डा से की भेंट

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का आग्रह किया।
श्री नड्डा ने हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।