शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे।
सचिवालय पहुँचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन