September 27, 2026

पहले ही दिन सुक्खू का बड़ा निर्णय, हिमाचल भवन व रेस्ट हाउस में विधायकों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से लिया वापिस

शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय में अपना कार्यभार संभालते ही विधायकों के साथ अहम बैठक में नीतिगत फैसला लेते हुए विधायकों को हिमाचल सदन, रेस्ट हाउस में मिलने वाली विशेष सुविधाएं तुरन्त प्रभाव से वापिस लिए जाने का निर्णय लिया । इस फैसले के साथ ही अब विधायकों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं संबंधी छूट को खत्म कर दिया गया है । हिमाचल सदन, भवन अथवा रेस्ट हाउसों में अब विधायकों को भी आम आदमी की तरह अपने ड्यूज की अदायगी करनी होगी ।