शिमला
जिला प्रशासन ने नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए सभी 34 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारूप वीरवार को जारी कर दिया है । यह प्रारूप जिला प्रशासन की वेबसाइट और नगर निगम कार्यालय में हर वार्ड की मतदाता सूची फ़ोटो सहित उपलब्ध करवाया गया है ।
इस बार नगर निगम शिमला चुनाव में 86,650 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 45,544 पुरुष जबकि 41,106 महिला मतदाता शामिल हैं ।
नगर निगम शिमला के 34 वार्डों में इस बार कुल 10,692 नए मतदाता बढ़ गए हैं । 4,062 मतदाताओं के साथ संजौली चौक वार्ड सबसे बड़ा वार्ड जबकि महज 962 मतदाताओं के साथ मल्याणा वार्ड सबसे छोटा वार्ड है ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन