November 16, 2026

दुःखद: टीवी शो भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का शुक्रवार को निधन

दुःखद

टीवी शो Bhabiji Ghar Par Hai में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का शुक्रवार को निधन हो गया। दीपेश अपने पीछे अपनी पत्नी और 1 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं। दीपेश क्रिकेट खेल रहे थे जब अचानक गिर पड़े। दीपेश भान लंबे वक्त से मनोरंजन जगत का हिस्सा थे और उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों को हंसाने का काम किया। दीपेश की आखिरी पोस्ट भी दर्शकों को हंसाने के बारे में ही थी।