September 25, 2026

जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया होली का पावन पर्व

शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपने शिमला स्थित निवास पर होली मनाई, इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके साथ होली के पावन पर्व की मनाया।
इस रंगों के त्यौहार पर सब ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को होली के रंग भी लगाए।

जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी और सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल , शांता कुमार , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और अनेकों वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और उनको भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक बलबीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज , प्रत्याशी संजय सूद, गणेश दत्त, कर्ण नंदा, महेंद्र धर्मानी, संजीव कटवाल, राजेश शारदा, विजय परमार, रवि मेहता , बिलाल, विदुषी, किमी, पूर्व पार्षदगण विशेष रूप में उपस्थित रहे।