August 12, 2026

कांगड़ा के 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत, 198 नए मामले आए सामने

शिमला
हिमाचल में बुधवार को कोरोना से ग्रसित कांगड़ा के 56 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई तो वहीं 198 नए मामले सामने आए हैं । इसके साथ ही सूबे में अभी भी कोरोना के 1581 एक्टिव केस हैं । सूबे के अस्पतालों में अभी भी कोरोना के कुल 49 मरीज भर्ती हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 389 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।