शिमला
शिमला में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ऑकलैंड टनल से आरकेएमवी सड़क पर जनता की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुटपाथ के कार्य पर पार्किंग की समस्या के चलते अड़ंगा लग गया है । स्थानीय वाहन मालिकों के फुटपाथ बनाए जाने के विरोध के बीच स्थानीय पार्षद तनुजा चौधरी ने प्रोजेक्ट के चल रहे काम को रुकवा दिया । पार्षद ने लोक निर्माण अफसरों पर गुमराह करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि फुटपाथ निर्माण कार्य स्कूल गेट से कॉलेज गेट तक बनाने की बात हुई थी लेकिन अब टनल से बनाने की बात हो रही है । इस सड़क पर गाड़ियां पार्क होती हैं । स्मार्ट सिटी योजना से पार्किंग बनाई जानी थी उसे भी रद्द कर दिया गया । पार्षद ने कहा कि फुटपाथ बनाने का कोई विरोध नहीं लेकिन पहले जनता की पार्किंग की समस्या हल की जाए, तभी फुटपाथ का काम होगा।
उधर लोक निर्माण विभाग ने पार्षद के येलो लाइन के दावे को खारिज कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता के अनुसार इस सड़क पर कोई येलो लाइन पार्किंग नहीं है । सड़क पहले ही संकरी है,ऐसे में सड़क पर पार्किंग जायज नहीं । राहगीरों को भी दिक्कत है स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के पैदल चलने के लिए यह फुटपाथ बनाया जा रहा है ।
ऑकलैंड टनल-आरकेएमवी फुटपाथ निर्माण पर उपजा विवाद, विरोध के बाद पार्षद ने रुकवाया स्मार्ट सिटी योजना का काम

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट