August 11, 2026

आईजीएमसी मैडिकल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, राजन प्रधान जबकि राजेश रोका को मिली उपप्रधान पद की कमान

शिमला
हिमाचल प्रदेश मैडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन आई.जी.एम.सी युनिट के चुनाव आज अस्पताल सभागार में सम्पन्न हुए। इस दौरान प्रधान पद के लिए राजन भिमटा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश रोका, महामंत्री चमन, सयुंक्त सचिव पद के लिए मंगला सूद जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कश्यप सर्वसम्मति से चुने गए।
इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को पूर्व प्रधान रुप लाल शर्मा द्वारा भंग किया गया । इस सभा में आईजीएमसी व दंत कर्मचारी संघ के प्रधान हरिद्र सिंह मैहता ने विशेष रुप से शिरकत की व सभा को सम्बोधित करते हुए समस्त कर्मचारियों से एक सूत्र में बंधे रहने की अपील की ।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को साथ में लेकर अपने वर्ग के साथ दिन-रात खड़े रहकर कर्मचारियों के मसलों को आईजीएमसी व दंत कर्मचारी संघ के प्रधान हरिद्र सिंह मैहता व सरकार के समक्ष रखेंगे । उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द से जल्द किया जायेगा।